देश

शिव हर जगह विराजमान है केवल उन्हें याद करने की जरूरत है- शंकराचार्य अधोक्षजानंद जी

श्रीकेदारनाथ जी 1008 कमल के फूलों से शिव सहस्र नाम से विशेष अर्चना किया

( अनुराग शुक्ला )
केदारनाथ (अनुराग दर्शन समाचार )। आज पुरी के शंकराचार्य उत्तराखंड चारधाम यात्रा शंकराचार्य अधोक्षजानंद जी महाराज केदारनाथ धाम पहुची। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अजेन्दृ अजय ने शंकराचार्य जी की अगवानी की। देशभर से आये अनुयायियों संग ज्योतिर्लिंग श्रीकेदारनाथ जी का बिधिवत पूजन अभिषेक सम्पन्न हुआ ।
1008 कमल के फूलों से शिव सहस्र नाम से विशेष अर्चना किया गया । हिमालय मे प्राप्त दुर्लभ ब्रम्हकमल भगवान शिवजी को अर्पित कर राष्ट्र के सुख शान्ति और समृद्धि की कामना के साथ यज्ञ हवन भी किया गया । तत्पश्चात भगवान श्री आद्य शंकराचार्य जी की समाधि स्थल जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। पर्वत के उपर विराजमान भैरवनाथ का दर्शन पूजन भी किया गया । पूजा अर्चना के दौरान भक्त लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button