प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दो घायल

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) फूलपुर थाना क्षेत्र के बरना गांव के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

फूलपुर के सौराई गांव निवासी राम प्रसाद यादव (32) पुत्र राम सुन्दर दुग्ध कारोबार के दो बेटियों और पत्नी लक्ष्मी देवी का भरण पोषण करता था। सोमवार की रात बारात में शामिल होने के लिए गांव के ही आशीष एवं विशाल के साथ मोटरसाइकिल से सिकंदरा गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में बरना बाजार के पास मंगलवार भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार तीनों युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राम प्रसाद यादव को मृत घोषित कर दिया। विशाल और आशीष का उपचार शुरू कर दिया है। उधर हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन से तहरीर लेकर पुलिस ने विधिक कार्रवाई की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button