कांग्रेसियों ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फाफामऊ लखनऊ हाइवे पर स्थित बसना पुल के जल्द निर्माण कार्य और लोगो को हो रही फजीहत को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को कचेहरी स्थित लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लापरवाह अधिकारी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियो के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर थाना कर्नलगंज से फोर्स तैनात कर दी गई। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सदन मुकुन्द तिवारी ने बताया कि पुल पर यातायात बाधित है वहीं मकरसंक्रांति का पर्व नजदीक है लेकिन बेखबर अधिकारी कुम्भकर्णी नींद में सो रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्य समिति सदस्य संजय तिवारी और किशोर वार्ष्णेय का कहना था कि सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग के सम्बन्धित अभियंता छतिग्रस्त पुल के निर्माण में लापरवाही बरत रहे हैं जिससे लोगो को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। पार्टी नेता हसीब अहमद और अनिल पाण्डेय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यादि जल्द जर्जर बसना पुल की मरमत कराकर उसपर यातायात बहाल नहीं किया जाता तो कांग्रेसजन बड़े आन्दोलन के लिये बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान: मुकुन्द तिवारी, संजय तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, अनिल पाण्डेय, सुरेश यादव, श्रीशचंद्र दुबे, गरुण पाण्डेय, राजेश यादव, दीपचंद्र शर्मा, विजय यादव, रिजवान राशिद, अजीत कुशवाहा समेत आदि लोग मौजूद थे




