Latest
फैजान करेंगे दौलत हुसैन टीम की कप्तानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दौलत हुसैन इंटर कालेज की टीम प्रतापगढ़ में आयोजित एनएनएस कप राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम का पहला मुकाबला मंगलवार को होगा। टीम के कोच मो. रिजवान के अनुसार टीम इस प्रकार है। फैजान अहमद (कप्तान), अली खान (उप कप्तान), विपुल द्विवेदी, तन्मय मालवीय, सिद्धार्थ वर्मा, अनस सिद्दीकी, मोहम्मद उमर, अशरफ अली, तल्हा अहमद सिद्दीकी, तंजील खान, गुलाम अली, समीर खान, अबू वकास। टीम सुबह सिविल लाइंस बस स्टेशन से रवाना होगा।




