इलाहाबाद समाचार
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में नियुक्तियां, जानिए किसे मिले दायित्व

प्रयागराज । मुलायम सिंह यादव यूथब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री मो. एबाद की अनुमति से जिलाध्यक्ष डॉ अच्छे लाल यादव ने डॉ गुलाम मुस्तबा उर्फ लाल मियाँ को यूथब्रिगेड का जिला महासचिव एवं सर्वेश पांडे, रवि सिंह को जिला सचिव, कोराव विधान सभा का अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार द्विवेदी को मनोनीत किया है l

सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में आज मनोनीत जिला महासचिव गुलाम मुस्तबा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर सर्व श्री योगेश यादव, नटे चौधरी, अजीत यादव, डॉ हूर फातिमा, सहबाज हक, डॉ धर्मेन्द्र, सर्वेश पांडे, रवि सिंह, रिजवान, मनीष पाल, आकाश पांडे आदि मौजूद रहे । यह जानकारी दान बहादुर मधुर, प्रवक्ता ने दी।


