प्रदेश

सभी कष्टों से मुक्ति देती है मां गंगा- महंत श्रीधरानंद जी महाराज

 

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा द्वारा गंगा की भव्य आरती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज गंगा दशहरा के महापर्व के पूर्व दस दिवसीय आरती महोत्सव के दौरान आज अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं श्री प्रयाग गंगा आरती समिति के संयुक्त तत्वावधान में महाबीर मार्ग पर मनकामेशवर मंदिर के महन्त श्री श्रीधरानंद जी के द्वारा माँ गंगा की आरती किया और सभी भक्तों को आरती दिखाई गई। आयोजक राम कृष्ण तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलभारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा अध्यक्ष श्री प्रयाग गंगा आरती समिति ने आए गंगा भक्तों को गंगा स्वच्छ रखने की संकल्प दिलाई और सभी को प्रसाद वितरण किया गया। महंत स्वामी श्रीधरानंद जी महाराज ने गंगा की महिमा बताते हुए कहा इस समय जो गंगा की आराधना और पूजन करेगा उसके सारे कष्टों का नाश होगा और वह जीवन के आगे पद पर बढ़ेगा ऐसे व्यक्तियों को जिन्हें कष्ट हो उन्हें गंगा दशहरा के दिन मां गंगा में स्नान कर गंगा का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए । उससे सारे कष्ट मिट जाते हैं।

Related Articles

Back to top button