10 कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर बैंकों में दूसरे दिन भी रहा कामकाज ठप

मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव भी हड़ताल पर
( अनुराग शुक्ला ) 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । 10 कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर बैंकों में दूसरे दिन भी कामकाज ठप रहा। भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक को छोड़कर बाकी राष्ट्रीयकृत बैंकों में मैनुअल कामकाज मंगलवार को ठप रहा। हड़ताल के चलते बैंकों से नकदी लेनदेन नहीं हुआ। चेक क्लियरेंस रुका रहा। अधिकारी सुबह बैंक मुख्यालय और शाखाओं में आए और अपने-अपने कक्ष में बैठे। हड़ताली कर्मचारी भी शाखाओं में पहुंचे लेकिन गेट के अंदर नहीं गए। कर्मचारियों ने शाखाओं के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद अलग-अलग शाखाओं से कर्मचारी प्रमुख प्रदर्शन स्थल सेंट्रल बैंक के सामने एकत्र होने लगे। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष मदनजी उपाध्याय ने बताया कि बैंकों के निजीकरण के विरोध, पुरानी पेंशन बहाली, बड़े कर्ज लेकर बैंकों का चूना लगाने वालों से वसूली करने की मांग को लेकर बैंककर्मी हड़ताल में शामिल हुए हैं। सभी मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव भी हड़ताल पर हैं।


