प्रदेश

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी कोतवाली क्षेत्र के चक देवानंद गांव में बुधवार सुबह पशुओं को बचाने के प्रयास में चरवाहे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।नैनी के चकदेवानन्द गांव निवासी सूरज भारतीय (24) पुत्र अमृत लाल पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो बहन एवं मां शान्ती देवी घर पर रहती हैं। अविवाहित सूरज भारतीय मवेशियों को चराने का काम करता था। बुधवार सुबह वह मवेशियों को लेकर घर से निकला, रास्ते में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन आ गई। वह जानवरों को बचाने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button