अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल ने आयोजित की गोष्ठी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल महावीरन मुट्ठीगंज मे एक गोष्ठी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । गोष्ठी का संचालन महिला व्यापार मंडल की प्रदेश संगठन मंत्री नगर महामंत्री रूपाली अवस्थी ने किया। गोष्टी के माध्यम से संगठन की मजबूती गहन विचार किया गया और 12 जून को लखनऊ होने वाले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तैयारी हेतु पर विचार किया गया। गोष्टी में डोर टू डोर ब्यूटी पार्लर, ब्यूटी, कॉस्मेटिक, के अलावा अन्ना व्यापार कर रही महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में श्रीमती मीरा देवी, प्रतिभा, सचिन निषाद, शिव कुमार गुप्ता, बसंत पटेल, किरण पाल, प्रेमलता मौर्य, मीरा गुप्ता ने संगठन मे आजीवन सदस्यता ग्रहण किया ।इसके अलावा अजय कुमार, राकेश जयसवाल, अनीता शर्मा, डॉ अब्दुल हसन, पिंकी जयसवाल पारसनाथ केसरवानी ने 2 वर्ष की सदस्यता लिया, इसके अलावा गोष्टी में कई बिंदु पर वार्ता हुई।

