कांग्रेस के शहर अध्यक्ष की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से किया

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नफीस अनवर की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार (लल्लू जी )को व्हाट्सएप के माध्यम से किया गया।उक्त शिकायत निष्कासित कांग्रेसी नेता श्री चंद दुबे ने किया।
शहर अध्यक्ष द्वारा पूर्व घोषित प्रत्याशी अनुग्रह नारायण के खिलाफ भ्रम फैलाया जाने की शिकायत मिली
आज कांग्रेसी नेता श्रीश चन्द दुबे ने व्हाट्सएप माध्यम से कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नफीस अनवर की जो टीम है वह शहर उत्तरी के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के खिलाफ प्रचार किया जा रहा है। उसमें अपनी टीम के किसी सदस्य खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं किया और निष्ठावान कार्यकर्ता श्रीश चंद दुबे के सवाल उठाने पर उसे ही पार्टी से निष्कासन करने पर प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराएं शिकायत में श्रीश चन्द्र दुबे ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष को सारी घटनाओं से अवगत कराएं । पिछले कई दिनों से शहर अध्यक्ष पूर्व में घोषित प्रत्याशी अनुग्रह नारायण के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है । जिससे उत्तरी के मतदाता भ्रमित हो गया है । किसे वोट दिया जाए वह सोच में है।




