गंगा तट से

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को जर्जर हुए राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ को ठीक कराने के लिए दिया ज्ञापन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने मुट्ठीगंज राजा का बारा हाथा में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में जर्जर पड़े अशोक स्तंभ को ठीक कराने के लिए ज्ञापन दिया । ज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इसके लिए प्रयागराज के जिला एवं नगर निगम प्रशासन को सामाजिक संगठन जनहित संघर्ष समिति के द्वारा कई बार पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। इसके कारण क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त है इसलिए इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ का पुनर्निर्माण करते हुए ठीक कराया जाए जिस पर उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस कार्य को जल्द से जल्द कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button