Latestइलाहाबाद समाचारसंत समागम

खाक चौक को हटाकर नया बसाना अन्याय पूर्ण, भुगतने पड़ेंगे गम्भीर परिणाम- विनयका बाबा

प्रयागराज। अयोध्या छावनी बड़े भक्तमाल साकेत धाम के जगद्गुरु रामसुखदास विनय का बाबा ने आज पत्रकारों से बताया
खाक चौक को हटाकर नई दुनिया बसाने जा रहे हैं यह बहुत गलत और दुखद है। सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए जो सैकड़ों वर्ष से बस रहे हैं उनको उनके घर से उजाड़ कर और दूर फेंकना यह अन्याय और बहुत गलत है।

विनयका बाबा ने मुख्यमंत्री  से आग्रह किया कि इस पर विशेष ध्यान दें ।अगर खाक चौक अपनी जगह से हिला तो इसका परिणाम आने वाले समय में आप के लिए बहुत बड़ा नुकसानदायी ही होगा।

खाक चौक में तीन सौ मुकाम लगते हैं सब के पास 15 से 20 महात्मा है यह पूरी दुनिया में भ्रमण करते हैं इसका संदेश वह बाहर जाकर क्या बताएंगे। यह आप खुद सोचिए। आप का यह निर्णय अपराध है हम इसकी घोर निंदा करते हैं।

अगर खाक चौक को आप हटा कर कहीं बस आते हैं तो हम मेला का बहिष्कार करते हैं और हम ये समझे थे कि आप महात्मा हैं महात्माओं को तो आप कुछ दे नहीं सकते हैं कम से कम उनका घर तो मत छीने।

बाबाओं को न कोई सुविधा चाहिए हां हमारे बीच में जो महात्मा नेता हैं उनको सुविधा चाहिए उनको ऐसो आराम चाहिए पर हमें जरूरत नहीं है निवेदन है कि हम जहां बसते थे वही हमको बसाया जाए अन्यथा इसका परिणाम गलत होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button