इलाहाबाद समाचार

घर से लापता वृद्ध का मिला शव

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे अस्पताल के पास शनिवार सुबह एक वृद्ध का शव पाया गया। वह घर से 4 जून को वगैर बताए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के अठरामपुर उर्फ सहावपुर गांव निवासी मोहम्मद रमजान (85) पुत्र स्वर्गीय अज़ीमुल्ला के एक पुत्र और दो बेटियां हैं। वह रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। वह अपने घर से 4 जून को निकाला और वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग खोजबीन करने लगे और 10 जून को नवाबगंज थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार सुबह उसका शव सिविल लाइंस में रेलवे अस्पताल के पास पाया। पुलिस ने उसके पास से मिले आधार के पते पर सूचना दी। सूचना पर मृतक का पोता बदरुद्दीन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और शिनाख्त किया।

Related Articles

Back to top button