इलाहाबाद समाचार

फांसी लगाकर मूकबधिर किशोरी ने की आत्महत्या

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। होलागढ़ थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर गांव में शनिवार सुबह एक मूकबधिर किशोरी का शव फांसी के फन्दे पर पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। होलागढ़ के पुरूषोत्तमपुर गांव निवासी रीता (15) पुत्री बड़का गुंगई तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके दो भाई है। शनिवार सुबह उसका शव गांव में घर के अन्दर फांसी के फन्दे पर पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। गांव के लोगों ने बताया कि इसका पूरा परिवार मूकबधिर है।

Related Articles

Back to top button