LatestLatestLetestइलाहाबाद समाचारगंगा तट सेशहर

एक परिवार में तीन नए संक्रमित, पिता, पत्नी और बेटा भी पॉजिटिव

प्रयागराज। बारा के चंदयावारी गांव निवासी संक्रमित अधेड़ के परिवार में बाकी सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उसकी पत्नी, बेटा एवं पिता में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी को एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चंदयावारी गांव निवासी 48 वर्षीय अधेड़ में 25 मई को कोरोना की पुष्टि हुई थी। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. ाषि सहाय ने बताया कि अधेड़ की रिपोर्ट आने के बाद परिवार के बाकी सदस्यों को कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।

सभी के स्वाब का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसमें 45 वर्षीय उसकी पत्नी, 18 वर्षीय उसका बेटा व 72 वर्षीय उसके पिता शामिल थे। गुरुवार को जांच रिपोर्ट आई। नोडल अधिकारी के मुताबिक इसमें सभी कोरोना संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद सभी को एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया।

अधेड़ एवं उसका पूरा परिवार मुंबई में रहता था। 16 मई को कार से चारों सदस्य प्रयागराज पहुंचे थे। इसके बाद अधेड़ की तबीयत बिगड़ी तो एसआरएन में भर्ती कर उसकी जांच कराई गई थी। अब पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button