इलाहाबाद समाचारप्रदेश

सरकार के खिलाफ सपा यूथ ने निकाली चेतना साइकिल रैली

इलाहाबाद। समाजवादी युवा चेतना साइकिल रैली को आज सांसद नागेंद्र सिंह पटेल एवं पूर्व मंत्री आर. के. चौधरी  ने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में झंडी दिखाकर रवाना किया ।

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़
सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने इस अवसर पर कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं l समाजवादीपार्टी में युवाओं की संख्या अन्य दलों की अपेक्षा सर्वाधिक है जो पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं l श्री पटेल ने कहा कि भाजपा के शासन में जनता परेशान हो रही है, बेरोजगारी बढ़ी है, नौजवान रोजी रोटी के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष कर रहे हैं और पुलिस के लाठियां खा रहे हैं । संवेदनहीन सरकार सो रही है ।

पूर्व मंत्री आर. के. चौधरी ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री झूठ बोलने से बाज नहीं आते हैं जबकि बैंक से घोटाले, विकाश योजनाओं में भ्रष्टाचार, गंगा में प्रदूषण, बेरोजगारी, महँगाई, देश के सीमाओं पर हमले बंद नहीं हो रहे हैं l श्री चौधरी ने कहा कि अगामी चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।

समाजवादीपार्टी की नीतियों का प्रचार
रैली के संयोजक छात्र नेता एवं सी. यम. पी. छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष धनंजय सिंह, सूर्या ने बताया है कि 101 छात्रों, , युवाओं द्वारा साइकिल रैली जो साईकिल मार्ग एवं अन्य स्थानों पर ठहरकर समाजवादीपार्टी की नीतियों, कार्यक्रम, पूर्व वर्ती सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी देंगे और वर्तमान स्थिति का अकलान भी करेंगे l भाजपा सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय, किसानों की ऋण माफी, बीमा योजना का लाभ, आवास योजना की वास्तविक ता की जानकारी करेंगे ।

इन स्थानों से निकलेगी रैली
यह रैली इलाहाबाद के बाद कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, फतेहपुर, उन्नाव होते हुए 16जुलाई को लखनऊ में समाप्त होगी l सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव जी रैली में शामिल नौजवनो का उत्साहवर्धन करेंगे l

इनकी रही उपस्थिति
युवा चेतना रैली में प्रमुख रूप से  रोहितयादव, पंकज पटेल, राशिद, शेसमनी पाल, सुशील कुमार यादव, अभिषेक, अतुल, आर. पासी, देवेंद्र, मेराज, सौरभ यादव, अवधेश यादव, आदि के साथ कुल 101 संख्या में नौजवान शामिल हैं l
इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तिखार हुसैन, के के श्रीवास्तव, विनोद चंद्र दुबे, सत्य वीर मुन्ना जी, दिनेश पटेल, योगेश यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, रवींद्र यादव, जमाल अफजल, डॉ निर्भय सिंह पटेल, अब्बास हैदर, अमित, रोहितकिसान, नटे चौधरी, संतोष सक्सेना, आशुतोष तिवारी, अजय श्रीवास्तव, रेहान आदि नेतागण मौजूद थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button