राजा भैया के पिता भदरी नरेश नुपुर शर्मा के समर्थन में उतरे
नूपुर शर्मा के समर्थन में घरों और दुकानों के सामने भगवा ध्वज फहरायें
कुंडा (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक और पूर्व मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह नुपुर शर्मा के समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने कुंडा विधानसभा के तमाम चौक चौराहों और सड़कों पर बैनर लगवा कर लोगों से भारतीय जनता पार्टी की नेत्री रही और पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा का समर्थन करने की बात कही है और कहा है कि सनातन धर्म को मानने वाले सारे लोग नूपुर शर्मा के समर्थन में अपने-अपने घरों और अपनी-अपनी दुकानों के सामने भगवा कलर का ध्वज फहरायें ।
इसके पहले राजा उदय प्रताप सिंह अनेक मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में ट्वीट करते रहते हैं अभी कुछ दिन पहले उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि यदि नूपुर शर्मा चुनावी मैदान में उतरती हैं तो लाखों वोटों के मार्जिन से उनको जीत मिलेगी। इसके पहले राजा उदय प्रताप सिंह ने सीएए कानून के दौरान भी इस तरह के बैनर लगवाये थे।
दून स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा व जापान विश्वविद्यालय से पर्यावरण की से डिग्री लेने वाले 89 वर्षीय राजा भदरी लगातार सनातन धर्म के लिए संघर्षरत रहते हैं।
वो राजनीति से भी दूर रहते हैं ।



