संत समागम

संगम नोज पर महापौर ने की संगम तट की साफ-सफाई

उपस्थिति लोगो को स्वच्छता की शपथ दिलाई

प्रयागराज (अनुरागदर्शन समाचार )। आज महापौर अभिलाषा गुप्ता “नन्दी” द्वारा भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग न किये जाने के लिए प्लाग रन (जागरूकता रैली) नगर निगम प्रयागराज द्वारा संगम नोज पर हुआ । जिसमे महाप्पौर ने संगम तट की साफ-सफाई किया और कहा उपस्थिति लोगो को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई । तत्पश्चात तट पर पड़े हुए पालीथिन, कचरा को कपड़े के झोले में एकत्रित किया और सफाई भी किया । उपस्थित जनमानस से माध्यम से शहर की जनता से अनुरोध किया कि सिंगल उसका पॉलिथीन का प्रयोग बंद करें तथा कपड़े के झोला का प्रयोग करें । समान तथा जब भी घर से निकले कपड़े का झूला अवश्य साथ लेकर निकले । इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त रत्न प्रिया व मुशीर अहमद, पार्षद नीलम यादव, जोनल अधिकारी संजय ममगई, मदान गोपाल, एस. पी. सिंह, नीरज सिंह, रविंद्र कुमार, मुख्य लेखा परीक्षक बालेन्दु सिंह , मुख्य नगर लेखा परीक्षक बालेंदु मिश्रा, पर्यावरण अभियंता उत्तम वर्मा, नामित पार्षद अनूप मिश्रा,काशीक्षेत्र सदस्य युवा मोर्चा हर्ष केसरी, पूर्व काशीक्षेत्र सदस्य युवा मोर्चा गौरव मिश्रा, ऋषभ श्रीवास्तव, विवेक साहू , जोनल सैनिटरी अधिकारी रामबाबू चौधरी, चीफ निरीक्षक जितेंद्र गांधी समस्त सफाई निरिक्षक व सफाई नायक आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button