इलाहाबाद समाचारसंत समागम

प्रयागराज लेडीज एंटरप्रेन्योर वूमेन एसोसिएशन ने डॉक्टर दिवस के अवसर पर किया डॉक्टरों को सम्मानित

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। किसी की जिंदगी में डॉक्टर्स की भूमिका काफी अहम होती है. शायद इसलिए डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा भी दिया जाता है. इसी सम्मान को कायम रखने के लिए हर साल 1 जुलाई को ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ मनाया जाता है। प्रयागराज लेडीज एंटरप्रेन्योर वूमेन एसोसिएशन ने डॉक्टर दिवस के अवसर पर डॉ उमा जयसवाल,डॉ वंदना बंसल ,डॉ ऋतु जैन ,डॉ सोनिया तिवारी, डॉ नम्रता जयसवाल,डॉ अपर्णा भारद्वाज, डॉ अंकिमा मेहरोत्रा को सम्मानित किया। अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन ने आभार व्यक्त किया की ,सदैव से ही डॉक्टर्स अपने कर्म को पूर्ण निष्ठा और त्याग के साथ निभाते है, महामंत्री श्रीमती पल्लवी अरोरा ने भी सभी का अभिवादन किया, साथ में प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती अनिता जयसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती हिना खान, उपाध्यक्ष श्रीमती रागिनी सिंह, कोषध्याश श्रीमती नुपुर अग्रवाल, श्रीमती रंजना मिश्रा, श्रीमती रिशु मिश्रा, श्रीमती शिवानी साध, श्रीमती रमा अग्रवाल, श्रीमती मोनिका गौड़, श्रीमती विजेता भाटिया उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button