FEATUREDदेश

भाजपाइयों के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

 

वृक्ष है तो जीवन है- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जन्म दिवस तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान को गति देते हुए आज भाजपा वेणी माधव मंडल के द्वारा वेद विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है और मानव को ऑक्सीजन प्रदान करता है इसलिए हमें याद रहे कि वृक्ष है तो जीवन है और वृक्ष नहीं रहेगा तो जीवन का अंत होगा इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि हर मनुष्य को अपने जीवन में एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर अमरूद, केला ,नीम पीपल, जामुन ,इमली,आम आदि का पौधा लगाया गया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण महानगर के प्रभारी विवेक अग्रवाल मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष भरत निषाद,प्रभारी राजू पाठक , सुभाष वैश्य,राजेश केसरवानी, अशोक तिवारी राघवेंद्र कुशवाहा , उमेश चंद्र मिश्रा, रवि गुप्ता , रवि केसरवानी, राजेश पाठक , अमर सिंह , मुकेश कसेरा, जयवर्धन त्रिपाठी और वेद विद्यालय के प्रबंधक महोदय सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button