अकादमी टाइगर्स ने फुटबाल प्रतियोगिता जीती

प्रयागराज ( अनुरागदर्शन समाचार ) । अकादमी टाइगर्स ने अकादमी बीमर्स को टाईब्रेकर में 2-1 से हराकर इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी की चैलेंजर कप फुटबाल प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया।
एबीआईसी मैदान पर शनिवार को खेले गये फाइनल मैच में निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 से बराबर रहने पर टाईब्रेकर हुआ जिसमें टाइगर्स के मो. अदीब और श्लोक तिवारी ने तथा बीमर्स के वैभव साहू ने गोल किया। इससे पूर्व तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच में अकादमी लायंस ने अकादमी पैंथर्स को 1-0 से हराया। विजेता टीम के लिए गोल किया। मुख्य अतिथि अकादमी के सचिव बिप्लब घोष एवं कोषाध्यक्ष संजीव चंदा ने पुरस्कार वितरित किये। अकादमी पैंथर्स को फेयर प्ले ट्रॉफी दी गई। अकादमी के मुख्य सचिव शादाब रजा ने धन्यवाद ज्ञापन एवं कार्यक्रम का संचालन किया।
*आशीष ने उत्तर मध्य रेलवे को जिताया*
प्रयागराज (अनुरागदर्शन समाचार ) । संतोष सिंह मेमोरियल अंतर कार्यालय लीग में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) इलाहाबाद ने प्रकाश मेडिकल को 1-0 से हराया। विजेता टीम के लिए पहले हाफ के पांचवें मिनट में आशीष ने गोल किया। मैच मे एनसीआर के गोलकीपर शेरान अयूबी ने शानदार खेल दिखाते हुए कई गोल बचाये। मैच में कबीर खान, संतोष कुमार तथा शरद निर्णायक रहे।

