इलाहाबाद समाचार

केशव ने किशोरी लाल क्लब को जिताया

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । केशव मिश्र के हरफनमौला खेल (86 नाबाद, 67 गेंद, 14 चौके, दो छक्के एवं 5-0-30-5) के दम पर किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कॉलेज रेड को उसी के मैदान पर 6 विकेट से हराकर सद्भावना क्रिकेट सीरीज का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। मंगलवार को खेले गए मैच में दौलत हुसैन कॉलेज रेड ने 28.5 ओवर में 181 रन (इरशाद अहमद 72, दानिशाल निज़ाम 24, मो. अरमान व आमिर अतहर 17-17, केशव मिश्र 5/30, सचिन ओझा 2/35) बनाये।
जवाब में किशोरी लाल क्लब ने 27 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन (केशव मिश्र 86 नाबाद, सौरभ सिंह 33, हंसम जायसवाल 2/33, मो. हम्माद व मो. अफ्फान एक-एक विकेट) बना लिए। केशव को मैन आफ द मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button