स्व0 आरती एवं एस पी घोष स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी चैंपियन, विष्णु भगवान उपविजेता
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज द्वारा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा मैदान खेली जा रही स्व0 आरती एवं एस पी घोष स्मारक (अंडर-15 ) फुटबॉल प्रतियोगिता के आज आखिरी लीग मैच में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को 2-1 से हराकर पूर्ण अंक अर्जित करते हुए विजेता बनी Iअकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष के अनुसार विजेता टीम की ओर से आदित्य राज एवं शिवम् सिंह ने गोल किया जबकि विष्णु भगवान की ओर से शौर्य तिवारी ने एक गोल किया I नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के आदित्य राज को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिला I लीग आधार पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों टीमों नॉर्दन फुटबॉल अकादमी एवं विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने चार चार मैच खेलकर में कुल साथ सात अंक प्राप्त किया I बेहतर गोल औसत (+2 ) के आधार पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी को चैंपियन एवं विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को उप विजेता घोषित किया गया जबकि बस्ती बॉयज 6 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रही एवं कैंट ऍफ़ सी अयोध्या चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा I मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष ने खिलाड़ियों को पुरस्तृत किया जबकि अखिलेश ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया I अमन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया I
*इसी प्रतियोगिता का सीनियर वर्ग आगामी 16 जुलाई से प्रारम्भ होगा I*
विजेता टीम नॉर्दन फुटबॉल अकादमी इस प्रकार रही – शिवम् सिंह, शिवम सरोज, आदित्य राज, हिमांशु, धैर्य, राहुल चांदना, अंश तिवारी, वेदांत त्रिपाठी, आदित्य उपाधयाय, सौरव, आदर्श I देवेंद्र, आज़ाद, एवं मितेश मैच के निर्णायक रहे I



