ओसामा ने दौलत हुसैन ब्लू को जिताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । ओसामा बिन वसीम के हरफनमौला खेल (41 नाबाद, 22 गेंद, चार चौके, तीन छक्के एवं तीन विकेट) के दम पर दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ब्लू ने किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को 38 रन से हराकर सद्भावना क्रिकेट सीरीज में पूरे अंक प्राप्त किये।
दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ब्लू ने बुधवार को अपने मैदान पर खेले गए मैच में 30 ओवर में 6 विकेट पर 209 रन (ओसामा बिन वसीम 41 नाबाद, तन्मय मालवीय 41, विपुल द्विवेदी 24, ओसामा अंसारी 23, मो. रिज़वान 21, विशाल 20, शहून मंसूरी व अंकित पांडेय दो-दो, सचिन ओझा व एजे प्रताप सिंह एक-एक विकेट) बनाये।
जवाब में किशोरी लाल क्लब की टीम 22.4 ओवर में 171 रन (सौम्य तिवारी 44, सौरभ सिंह 29, हर्षित तिवारी 23, एजे प्रताप सिंह 19, ओसामा बिन वसीम 31, सिद्धार्थ वर्मा, मो. रिज़वान व मो. कैफ दो-दो विकेट) पर सिमट गई। ओसामा बिन वसीम को मैन आफ द मैच चुना गया।




