देश

तलत महमूद ने पेंटिंग का लाइव डेमांस्ट्रेशन दे बटोरी तालियां

 

*सम्मान कल्चरल फाउंडेशन’ की ओर से होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी में प्रदेश के मानिंद कलाकार होंगे शामिल

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुरागदर्शन समाचार ) । ‘सम्मान कल्चरल फाउंडेशन’ के तत्वाधान में करेली ई ब्लाक स्थित शुम्बुल परवीन के आवास पर 15 दिवसीय कला कार्यशाला के दौरान सीनियर कलाकार तलत महमूद ने उपस्थित बच्चों के सामने जल रंग माध्यम में प्रकृति पर पेंटिंग का लाइव डेमांस्ट्रेशन दिया। जिस पर बच्चों ने खूब तालियां बजाईं। इस मौके पर तलत महमूद ने वाटर कलर, एक्रेलिक कलर और ऑयल कलर के प्रयोग एवं चरित्र (कैरेक्टर) और पेंटिंग की बारीकियों पर प्रकाश डाला। तो ललित कला अकादमी के कार्यकारिणी सदस्य रवीन्द्र कुशवाह ने कला से संबंधित अपने अनुभव को बच्चों संग साझा किया। संस्था के सचिव नीरज कुशवाह (हिंदुस्तानी) ने बताया प्रशिक्षण 5 जुलाई को समाप्त होगा। शिविर के दौरान बच्चों द्वारा बनाए गए लिप्पन आर्ट वर्क और सिलेक्टेड चित्रों को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी में लगाया जाएगा। इस मौके पर संस्था की ओर से एक राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी रवीन्द्र कुशवाह के संयोजन में आयोजित की जाएगी, जिसमें बनारस, लखनऊ, कानपुर, फैजाबाद, चित्रकूट, कौशांबी, जौनपुर, आजमगढ़, दिल्ली और मुंबई के अलावा अन्य प्रदेश व जिलों के कलाकार शामिल होंगे। इस दौरान पेंटिंग्स को सेल भी किया जाएगा।कार्यशाला में शुम्बुल परवीन, जेबा सेराज, नशराह इस्लाम, रजनी तथा प्रतियोगियों में जेबा, खुशी रानी प्रिंस कुमार, रोशनी केशरवानी, इस्तुति अंशिका शुक्ला, शन्नो बेगम, जकरिया, आलिया, मीना अंसारी, हिफ्जा अरशद, सना परवीन, जिकरा परवीन, आयशा एवं अन्य लोग शामिल रहे। शुम्बुल परवीन ने उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन एवं धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button