प्रदेश

कर्मचारियों की समस्याओं का नियमानुसार होगा निराकरण: अधीक्षण अभियंता

 

प्रयागराज (अनुरागदर्शन समाचार ) पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ प्रयागराज के क्षेत्रीय मंत्री रविशंकर मिश्र के नेतृत्व में नवागंतुक अधीक्षण अभियंता रमाशंकर यादव का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता रमाशंकर यादव ने सभी पदाधिकारियों का विभागीय परिचय लेते हुए कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण का भरोसा दिया और कहा कि समस्या लंबित नहीं रहेगी। ग्रिवांस के माध्यम से नियमानुसार निराकरण किया जायेगा।
प्रतिनिधि मंडल मे क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बाबू केशरवानी, वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, राम अचल पाल क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री, राम सुफल वर्मा जनपद उपाध्यक्ष, फूलचंद यादव उपाध्यक्ष, संजीत कुमार यादव उपाध्यक्ष, सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव संयुक्त मन्त्री, धर्मराज यादव ऑडिटर, गुलाब कुशवाहा संगठन मंत्री, प्रेमशंकर पटेल, लालजी पाल, संतोष कुमार गुप्ता आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button