Latest

दलितों की पट्टे की भूमि पर दबंगो का कब्जा

 

पीड़ितों ने एडीजी से लगाई गुहार:

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सोमवार को करछना थाना क्षेत्र के खाई गांव के लगभग एक दर्जन से अधिक दलित परिवार अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश से मिलकर गांव के दबंगो से जान-माल की रक्षा की मांग करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध किया है।बता दे कि खाई गांव के पीड़ित दलित जीवन लाल, प्रेम शंकर सहित एक दर्जन दलितों का कहना है कि करछना तहसील के अंतर्गत आराजी नम्बर 1038, वाके मौजा खाई, परगना अरैल में दर्जनों दलित परिवार पुस्तैनी आवादी दादा परदादा के समय से ही काबिज, दाखिल रहते निवास करते रहे चले आ रहे है। पीड़ितों का आरोप है कि 09 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे प्रार्थीगण के पट्टे वाली भूमि आराजी नम्बर 1226 रकबा 0.3150 हेक्टे. वाके मौजा खाई पर विपक्षीगण जो गांव के ही शोर पुस्त व दबंग किस्म के लोग है कब्जा करने की नियति से जबर्दस्ती, अनाधिकार कब्जा करने की नियत से धान लगाने लगे। दलितों ने आपत्ति किया तो उपरोक्त लोगों ने जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए अपमानित किया तथा पट्टे की जमीन छोड़कर भाग जाने की धमकी दी। पीडितो ने जब इसकी सूचना 112 नम्बर पर पुलिस को दी तो पुलिस को आते देखकर दबंग लोग वहाँ से भाग तो गये किन्तु पुलिस के वापस जाते ही फिर से उपरोक्त दबंगो द्वारा एक दर्जन से अधिक लोगो के साथ पीडितो की आवादी पर चढ़ आये और ललकार कर फिर से जाति सूचक शब्दो से अपमानित करते हुए घर को जलाकर मार डालने की धमकी दी है, जिससे दलित परिवार के लोग काफी सहमे हुए है।

Related Articles

Back to top button