कर्मचारी नेता को दी गई भावभीनी विदाई
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज पी0डब्लू0डी0 नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी संगमलाल तिवारी को पी0डब्लू0डी0कैम्पस मे डिप्लोमा इंजीनियर संघ एव राज्यकर्मचारी सयुंक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष बी0के0पांडेय विशिष्ट अतिथि की मौजूदगी मे विदाई सम्मान समारोह हुआ।कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र बाबू केशरवानी ने अध्यक्षता एवं संचालन क्षेत्रीय मंत्री रविशंकर मिश्र ने किया।
संगमलाल तिवारी को मालाफूल,अंगवस्त्र, रामायण की पुस्तक, छड़ी,छाता,बुके देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि इंजीनियर बी0के0पांडेय ने अपने सम्बोधन मे कहा कि कर्मचारी जब विभाग से सेवानिवृत्त होता है उसके कार्य एवं व्यक्तित्व की प्रसंशा उसको सम्मानित करते हुए गले की पुष्प गुच्छ स्वंम प्रदर्शित करते हैं।संगमलाल जी कर्मचारियों की समस्याओं के लिए हर आंदोलन मे बढ़ चढ कर हिस्सा लेने वाले कर्मचारी नेता हैं जिनके द्वारा किये गए योगदान को संघ व कर्मचारी समुदाय सदैव याद करेगा। संगमलाल तिवारी के अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
विदाई सम्मान समारोह को प्रयागराज के बरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक श्रीनारायण यादव,मिनिस्ट्रियल एशोसिएशन के मंत्री राम बाबू विश्वकर्मा पी0डब्लू0डी0 नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के संरक्षक अमर बहादुर सिंह,जनपद अध्यक्ष रामसुफल वर्मा,नसीम अख्तर,बरिष्ठ कर्मचारी नेता ओ0पी0सिंह, श्यामसूरत पांडेय,अरुण कुमार पांडेय चालक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर सिंह,संघ के बरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, घनश्याम पांडेय, सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव,संजीत कुमार यादव,नीरज कुमार श्रीवास्तव, अनिल अरोडा, धर्म राज,संदीप कुशवाहा,चंद्रप्रकाश यादव एवं संगमलाल तिवारी के साले सुरेश कुमार शुक्ला, रमेश कुमार शुक्ला, शुशील कुमार शुक्ला आदि लोगों ने सम्मान किया।


