Latest

भोजपुरी फिल्म “मन” की शूटिंग दिवाली के बाद

( अनुराग शुक्ला ) गोंडा (अनुराग दर्शन समाचार )। गोंडा फिल्म विलेज के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “मन ” की शूटिंग दिवाली के बाद गोंडा के आसपास क्षेत्रों में की जाएगी । इस फिल्म के निर्मात्री एवं निर्माता अलीशा रावत एवं सज्जाद भट्ट है इस फिल्म का निर्देशन रॉयल थापा कर रहे हैं इस फिल्म के कोरियोग्राफर विवेक थापा है । इस फिल्म में मुख्य भूमिका अलीशा रावत, करण वर्मा, मोना सिंह निभा रही हैं और सह-कलाकार के रूप में सत्य प्रकाश, कासिम खान, मनीष सोनकर, गुड्डू सोनकर, शहजाद सागर, रंजीत, जतिन पांडे, राम नाथ चौरसिया एवं अन्य कलाकार हैं। बाकी तकनीशियन एवं कलाकारों का चयन चल रहा है यह फिल्म एक्शन से भरपूर ड्रामा एवं रोमांटिक फिल्म है।

Related Articles

Back to top button