Latest
मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य – गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भैया जी दाल भात आयोजन समिति के 3 वर्ष पूर्ण होने पर बंधवा हनुमान जी के समीप आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति के परिवार के लोगों के प्रति इस कार्य को लेकर सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों का पेट भरना उनकी सेवा करना सबसे बड़ा पावन एवं पुनीत कार्य है और यह कार्य लगातार आयोजन समिति के द्वारा 3 वर्षों से मां गंगा जी की कृपा से की जा रही है जो प्रयागराज की मानव सेवा को दर्शाता है। इस अवसर पर अतुल मिश्रा (भैया जी,) संजय श्रीवास्तव धीरज केसरवानी अनिल केसरवानी मुकेश लारा सचिन मिश्रा आयुष अग्रहरि ज्ञानेंद्र मिश्रा सुचेत गुप्ता चंदन शुक्ला विवेक गौड़ आदि भैया जी परिवार के सभी सदस्य एवं सेवक गण उपस्थित रहे।



