प्रदेश

फीस वृद्धि के विरोध में छात्रावासों में जागरूकता अभियान

 

छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन का 725वा दिन भी जारी रहा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अनशन स्थल पर छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 गुना फीस बढ़ाने के विरोध में सर्वदलीय संगठनों के छात्र छात्रों ने छात्रावासों में जाकर चलाया जागरूकता अभियान जिसमें समाजवादी छात्र सभा, एबीवीपी एनएसयूआई , आइशा, एसएफआई, दिशा, इंकलाबी मोर्चा कई संगठनों के छात्र व छात्र नेता उपस्थित हुए और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि फीस वृद्धि के विरोध में 14 तारीख को सर्वदलीय ज्ञापन कुलपति दफ्तर पर सौंपा जाएगा उसके बाद व्यापक आंदोलन करने की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेता अजय सम्राट, हरेंद्र यादव,आकाश यादव,शिवा चौबे,राहुल पटेल,नवनीत यादव,अनुराग,शशिकांत, राहुल गौड़,त्रयंबक नाथ एबीवीपी संगठन के छात्र नेता नीरज प्रताप सिंह, एनएसयूआई के छात्र नेता आदर्श भदौरिया, एस एफ आई के प्रदेश सचिव डॉक्टर विकास स्वरूप,अखिल,
दिशा संगठन के छात्र नेता अविनाश वत्स आइशा संगठन के छात्र नेता विवेक कुमार,आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button