डिप्टी सीएम ने जनपद वासियों को 442 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी

तीन पुल बनने से आसान होगी राह
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को जनपद वासियों को 442 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी हैं। इनमें चार बड़ी परियोजनाएं 373 करोड़ की है। उन्होंने कौशांबी के गढ़वा में यमुना पुल तथा सैय्यदसरावां, शुजातपुर व अटसराय में रेलवे ओवरब्रिज के साथ ही 69 करोड़ लागत की 95 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। गुरुवार को बमरौली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद सबसे पहले सैयद सरावां पहुंचे। वहां उन्होंने 60 करोड़ की लागत से बनने वाले दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया। इसके बाद वह कौशांबी के गढ़वा गांव पहुंचे जहां यमुना नदी पर 117 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल की आधारशिला रखी। इसके बाद सिराथू के शुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप 57 करोड़ की लागत से बनने वाले दो लेन उपरिगामी सेतु का शिलान्यास किया। फिर अथसराय में 39 करोड़ की लागत से बनने वाले दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने जनपद में 69 करोड़ की लागत से बनने वाली छोटी बड़ी 95 सड़कों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। इन दो रेलवे ओवरब्रिज के बनने के बाद लोगों को ट्रेन गुजरने के दौरान क्रासिंग पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। सड़कों के निर्माण से सफर आसान हो जाएगा।




