इलाहाबाद समाचार
शङ्कराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द ने गुरु व्यासमण्डल का पूजन कर चातुर्मास्य व्रत का लिया संकल्प

( अनुराग शुक्ला ) चमोली (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रातः गुरुपूर्णिमा के अवसर पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज ने गुरु व्यासमण्डल का पूजन कर चातुर्मास्य व्रत का संकल्प लिया । पूज्य गुरुदेव के दर्शन को असंख्य भक्त परमहंसी गंगा आश्रम पहुँचे । पूज्य गुरुदेव के साथ उनके शिष्यद्वय पूज्य स्वामी सदानन्द सरस्वती जी महाराज, पूज्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज ने भी चातुर्मास्य व्रत का संकल्प लिया । इस अवसर पूज्य महाराजश्री के अनेक विरक्त शिष्यगण उपस्थित हुए ।


