
स्वामी जी के दर्शन को लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
मिर्जापुर ( अनुराग दर्शन समाचार )। शक्तेसगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम पर भक्तों की भारी भीड़, स्वामी जी के दर्शन को लाखों की संख्या में पहुच रहे श्रद्धालु, स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का सबसे पहले आश्रम के संतों ने किया पूजन अर्चन, पूजन अर्चन के बाद स्वामी जी सत्संग हाल में दे रहे अपने भक्तों को दर्शन, आश्रम पर विशाल भंडारे का आयोजन, कल से ही आश्रम पर भक्तों की भारी भीड़, देश विदेश से पहुच रहे श्रद्धालु, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहा। इसी क्रम में आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा पर महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा के पर्व को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महाभारत और चारों वेदों की रचना करने वाले वेद व्यास की पूजा करने की परंपरा है। यह पर्व अपने आराध्य गुरु को श्रद्धा अर्पित करने का महापर्व है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा की जाती है। नारद पुराण के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान और जीवन की सही दिशा बताने वाले गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रगट की जाती है। गुरुब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुदेव महेश्वर:, गुरु साक्षात्परब्रह्म तस्मैश्री गुरुवे नमः अर्थात गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरु और जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका रहता है। इस अवसर पर जमुई स्थित दादा बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दादा बाबा आश्रम में बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे हजारो की संख्या मे श्रद्धालुओ ने दादा बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान सजय कुमार श्रवण कुमार राजेश सिंह प्रमोद कुमार प्रदीप कुमार का बहुत योगदान रहा भंडारे में हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

