LatestLatestLetestकुंभप्रदेशमध्यप्रदेशमेला समाचारराष्ट्रीयसंत समागम

Breaking: कुंभ मेले में CM योगी के लिए बनाए गए दो टेंट में लगी आग

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बनाए गए दो महाराजा टेंट आग की वजह से पूरी तरह खाक हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है। बताते चलें कि इससे पहले भी तीन बार कुंभ के दौरान टेंट में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि, इन हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ। इससे पहले 19 जनवरी को सेक्टर-13 के कल्पवासी पंडाल में आग लगी थी। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों ने पहुंचकर काबू पा लिया था।

इससे पहले 14 जनवरी को भी कुंभ के दौरान आग लगने की घटना हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button