देश

फीस वृद्धि को लेकर सभी छात्र संगठन आए एक मंच पर

 

रजिस्ट्रार के माध्यम से कुलपति को सौंपा ज्ञापन व फीस वृद्धि वापसी की दी चेतावनी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे। छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 726वां दिन भी जारी रहा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर सभी छात्र संगठन एक मंच पर आए और इस वृद्धि को लेकर पूरे विश्व विद्यालय परिसर में विरोध मार्च किया और रजिस्ट्रार के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन सौंपा व चेतावनी दी।
छात्र नेता हरेंद्र यादव ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में देश के कोने -2 से विशेषतः ग्रामीण परिवेशों से छात्र-छात्राएं अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना लिए यहां पर कैरियर डेस्टिनेशन के लिए प्रवेश परीक्षा पास करने के उपरान्त दाखिला लेते है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में करोना जैसी वैश्विक महा आपदा में आय के साधन या तो समाप्त हो गये है या अत्यन्त ही सीमित है। ऐसे में जहां छात्र-छात्राओं को अध्ययन अध्यापन की सुविधा के लिए शुल्क माफी होनी चाहिए थी वहां पर कई गुना शुल्क वृद्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की राह में एक कठिन चुनौती के साथ – साथ अमानवीय व प्रशासन निर्मित बाधा है । शिक्षा और स्वास्थ्य में व्यय , व्यय नहीं निवेश माना जाता है । क्योंकि एक स्वस्थ और शिक्षित नागरिक ही देश के विकास में और राष्ट्र के विकास में सहायक हो सकता है। इस प्रकार कई गुना शुल्क वृद्धि समाज और राष्ट्र की प्रगति में बाधा है।इस मौके पर छात्र नेता सुधीर यादव,नवनीत,अजय पांडे, नीरज प्रताप सिंह, गौरव गोंड,विकास स्वरूप, राहुल पटेल,अविनाश वत्स, आदर्श भदौरिया, हरिओम त्रिपाठी, अनुराग, शिवा, इंद्रजीत, प्रशांत, आयुष प्रिदर्शी,जितेंद्र , दुर्गेश मुरारी, मनजीत, प्रियांशु, जलज,आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button