देश

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने मनाया पत्रकारों का जन्मदिन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कार्यालय सिविल लाइंस में क्लब के सदस्यों की आपात बैठक बुलाई गई बैठक में क्लब के संरक्षक वीरेंद्र पाठक ने सभी अग्रिम कार्यक्रमों की जानकारी दी और उसके तैयारी के विषय में विचार विमर्श हुआ क्लब के सदस्यों द्वारा बैठक के बाद क्लब के वरिष्ठ पत्रकार अनुराग शुक्ला एवं अरविंद यादव का जन्मदिन का कार्यक्रम मनाया गया क्लब के संरक्षक वीरेंद्र पाठक ने दोनों पत्रकारों को माला पहना कर उनको आशीर्वाद दिया। इसी क्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने दोनों पत्रकारों को माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया उपस्थित सदस्यों में मुख्य रूप से जवाहर श्रीवास्तव अरविंद सिंह पंकज श्रीवास्तव आलोक मालवीय संदीप तिवारी प्रवीण मिश्रा विनय मिश्रा धीरज सहित कई गणमान्य पत्रकार उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button