इलाहाबाद समाचार
साईं धाम से प्रयागराज जाने वाली यात्रा के संचालक तरुण साईं हुए सम्मानित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आधारशिला वृद्धाश्रम नैनी में प्रयागराज से स्कूटी द्वारा साईं धाम शिरडी को जाने वाली और वापस साईं धाम से प्रयागराज जाने वाली यात्रा के संचालक तरुण साईं को सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि गणेश केसरवानी भाजपा महानगर अध्यक्ष के द्वारा साईं धाम यात्रा ले जाने वाले तरुण साई को स्मृति चिन्ह व फूल माला पहना कर सम्मानित कियाlआधारशिला में वृद्ध जनों का भोजन की व्यवस्था भी कराया गया। कार्यक्रम मे बृजेश मिश्रा,राजेश शुक्ला,दिलीप केसरवानी,विनोद तिवारी राजकुमार गुप्ता नवाब,बबीता जयसवाल सुशील श्रीवास्तव,पिंटू गुप्ता गुंजन सिन्हा आदि उपस्थित थे।



