देश

पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना नवाबगंज व SOG की संयुक्त टीम द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या के 02 वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में आज गिरफ्तार कर लिया गया । उनके कब्जे से कुल 02 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315

बोर, 01 मिस कारतूस 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक गंगापार व क्षेत्राधिकारी सोरांव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष
नवाबगंज राकेश राय व उ0नि0 राजेश उपाध्याय प्रभारी SOG जनपद प्रयागराज के नेतृत्व में थाना नवाबगंज व SOG की संयुक्त पुलिस टीम को कल की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत राममणि भट्ठा के सामने नेशनल हाईवे NH2 के बगल सर्विस
रोड पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने व एक व्यक्ति को घायल करने की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त मोटरसाइकिल से मटियारा चौराहा से होकर गुजरने वाले हैं। उक्त सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा मटियारा चौराहा पर चेकिंग प्रारम्भ की गयी कि तभी तेज गति से आति हुई एक मोटरसाइकिल दिखाई
दी। रुकने का इशारा करने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर और तेजी से भागने लगे। जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। भाग रहे व्यक्तियों ने अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर ग्राम
मेण्डारा के सामने सर्विस लेन रोड़ पर पुलिस टीम पर फायरिंग करना प्रारम्भ कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति पैर में गोली लगने से घालय हुये।
नाम पता पूछने पर घायल व्यक्तियों द्वारा अपना नाम संजय मौर्या पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी सरायगनी थाना बहरिया जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 26 वर्ष व शहंशाह पुत्र मोइनुद्दीन निवासी पुरानी चुंगी राजकीय इन्टर
कोलेज के बगल में फाफामऊ थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 28 वर्ष बताया जिन्हें आज गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी में अभियुक्त संजय मौर्या के
कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा अभियुक्त शहंशाह के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद मिस कारतूस 315 बोर व 01
अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button