Latest

कोरोना: तीसरी लहर की आशंका के बीच मिले 346 डॉक्टर

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग को 244 गायनोकोलॉजिस्ट और 102 जनरल फिजीशियन कुल 346 डॉक्टर मिले हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को एलोपैथिक चिकित्साधिकारी ग्रेड टू के गायनोकोलॉजिस्ट और जनरल फिजीशियन भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया।

गायनोकोलॉजिस्ट और जनरल फिजीशियन के 590-590 पदों पर सीधी भर्ती के लिए मई अंत में विज्ञापन जारी हुआ था। गायनोकोलॉजिस्ट की भर्ती के लिए 10 से 18 अगस्त के बीच दो सत्रों में साक्षात्कार हुए थे। इसमें से 244 को सफल घोषित किया गया। प्रियंका सिंह, सुमन कुमार, रीमा, आयमान अब्बासी और सबा आफरीन क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण आधे से अधिक 346 पद (ओबीसी के 156, ईडब्ल्यूएस 59, एससी 120 और एसटी के 11 पद) खाली रह गए। वहीं जनरल फिजिशियन के 590 पदों के सापेक्ष 10 से 16 अगस्त के बीच साक्षात्कार किया गया। इंटरव्यू में शामिल आवेदकों में 102 सफल घोषित किए गए। स्नेह प्रकाश पांडेय, कुशल पाल, देवेन्द्र प्रताप यादव, अभिषेक पांडेय और हरिमोहन गर्ग क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।
गायनोकोलॉजिस्ट और जनरल फिजीशियन के 590-590 पदों पर सीधी भर्ती के लिए मई अंत में विज्ञापन जारी हुआ था। गायनोकोलॉजिस्ट की भर्ती के लिए 10 से 18 अगस्त के बीच दो सत्रों में साक्षात्कार हुए थे। इसमें से 244 को सफल घोषित किया गया। प्रियंका सिंह, सुमन कुमार, रीमा, आयमान अब्बासी और सबा आफरीन क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 488 पद (ओबीसी के 159, अनारक्षित वर्ग के 136, ईडब्ल्यूएस 59, एससी 123 और एसटी के 11 पद) खाली रह गए। उप सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों का चयन वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने तक औपबंधिक रहेगा।

Related Articles

Back to top button