नरमू सामाजिक दायित्वों को भी निभाने वाला संगठन – नरेंद्र त्यागी

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाहजहाँपुर शाखा ने ट्रेकमेनो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना व रेलकर्मियों के साथ मिलकर गेटों एवम बंथरा स्टेशन पर पौधे रोपित किये नरमू के साथ इस अवसर पर DY CSTE कंट्रक्शन परवेश कुमार ने भी पौधे रौंपे व उनको संरक्षित करने का संकल्प दिलाया शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि नरमू शाहजहाँपुर हर वर्ष अपने महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा जी के जन्मदिन 15 अगस्त तक 1001 पौधे रोपित करता है इसकी शुरूआत आज 51 पौधे रोपित करके कर दी गयी है नरमू संगठन रेलकर्मियों के अधिकारों के लिए हरदम संघर्षरत रहता है इसी के साथ अपने सामाजिक दायित्वों को भी समझता है इसी कड़ी में रेलवे स्टेशनों रेलवेकॉलोनी व रेलवे गेटों पर हर वर्ष पौधा रोपण करता है इस वर्ष 1001 पौधे नरमू द्वारा रोपित किये जायँगे
इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी,स्टेशन मास्टर मनोज़ कुमार उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार ,जितेंद कुमार, सहसचिव अमित कुमार कौशल कुमार कुंदन कुमार अशोक कुमार वीरपाल अलाउदीन ऐ के मीणा ,बिक्रम चंदा आदि उपस्थित रहे।




