इलाहाबाद समाचार

सांसद नागेंद्र सिंह ने पैदल घूम कर देखीं समस्याएं

प्रयागराज। फूलपूर के सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सड़क चौड़ीकरण एवं पार्कों के निर्माण कीस्थिति की जानकारी ली।

सपा सांसद श्री पटेल ने झूसी, अंदावा, सोहबतिया बाग, बाल सन आदि जगहों पर हो रहे निर्माण कार्यों की पड़ताल की तो पता चला कि कोई भी कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। बिना नीव की खुदाई के ही सड़कों के किनारे बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा है ।

मौके पर देखा गया कि जुड़ाई की गई ईंटों की तराई नहीं हो रही है जिसके कारण साधारण ठोकर लगने से ही ईंटें उखड़ जा रहीं हैं ।

सीमेंट और बालू भी मानक के अनुरूप नहीं है l सड़क चौड़ीकरण के लिए अगल बगल मिट्टी के बजाय कूड़ा, कचारा एवं टूटी ईंट व मलबे डाले जाने पर आपत्ति जताई है और कहा कि ठोस मिट्टी के न होने से भरी हुई ट्रकों, वाहनों के चलने पर सड़कों में गड्ढे हो जाएंगे, जल्दी ही सड़क ध्वस्त हो जाएगी l सपा सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने बलसन चौराहे पर स्थित पार्क को तोड़कर छोटा करने और पेड़ों की कटाई पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इतने बड़े पार्क में एक दर्जन से अधिक विसालकाय छायादार वृक्ष थे जिनको काट दिया गया है।

पार्क में लगी हुई पंडित नेहरू जी, और महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा को भी अपने स्थान से हटा कर दूसरी ओर लगा दिया गया है ।

एक बार सड़कों को चौड़ा किया गया और पार्क की बाउंड्रीवाल बनाने का काम शुरू कर दिया गया, जिस पर काफी समय और धन व्यय हो चुका है।

परन्तु अब इसे तोड़ा जा रहा है l पार्क में नियमित रूप से बैठने वालों श्री संतलाल वर्मा, दिनेश यादव, ई. वी. वी. के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय तिवारी, नंदलाल यादव, जयसिंह, पप्पू यादव आदि ने सांसद श्री नागेंद्र सिंह से शिकायत की कि ए. डी. ए. के अधिकारियों की मनमानी के चलते यहां की हरियाली गायब हो गयी l

 

सपा सांसद मा नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने एक बार हुए निर्माण को बार बार तोड़े जाने एवं फालतू धन व्यय करनेपर आपत्ति जताई है और ए. डी. ए. के अधिकारियों से मनमना धन खर्च करने पर रोक लगाने की मांग की है l सपा सांसद ने कहा कि गरीब जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा फालतू न बहाया जाय l उन्होने किसी भी काम को शुरू करने से पहले ठोस योजना बना लेने की माँग की l तथा गुड़वत्ता का ध्यान रखने की भी मांग की है ।

सपा सांसद के साथ सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रवींद्र यादव एडवोकेट, आर. एन. यादव , अरुण यादव एडवोकेट, डॉ मानसिंह, डॉ हरिप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button