Latest

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में वर्चुअल राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन

 

(अनुराग शुक्ला )
मुंबई (अनुराग दर्शन समाचार )। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में ‘केंद्रीय राजभाषा हिंदी विकास परिषद’, ‘अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा’ एवं ‘महापंडित राहुल सांकृत्यायन फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वाधान में 24 जनवरी 2021 को शाम 5:00 बजे जूम एप पर वर्चुअल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ श्रीभगवान तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस काव्य गोष्ठी के अध्यक्ष वरिष्ठ गीतकार अरविंद राही और मुख्य अतिथि देवनारायण शुक्ल ‘देवन’ होंगे। आमंत्रित कवि हृदेश मयंक, नेहा वैद्य , मंजू पांडेय ‘महक जौनपुरी’, मंगला प्रसाद , रामव्यास उपाध्याय, अलका पाण्डेय, जवाहरलाल ‘निर्झर’, डॉ ज्योत्सना सिंह, राम सिंह, डॉ पुष्पा गुप्ता, झंकार गोयल, बिंदु दुबे, शशि कला पटेल, सिन्धवासिनी तिवारी , एवं इंदिरा पांडे अपनी रचनाओं से काव्य गोष्ठी में रंग-भरेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अमर बहादुर पटेल करेंगे। आयोजक प्रभा शंकर शुक्ल ने सभी साहित्य अनुरागी प्रेमियों से उपर्युक्त काव्य गोष्ठी में शामिल होने का अनुरोध किया है।जूम एप पर इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मीटिंग आईडी:73939636971 एवं पासकोड:vm5xly है।कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रभा शंकर शुक्ल 9920359579 या डॉ अमर बहादुर पटेल से 98693 72305 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button