Latest

जजों की समिति की निगरानी में कर्मचारी संघ जिला इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ

अश्विनी राय विजय घोषित माला फूलों से हुआ स्वागत

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला जज इलाहाबाद के आदेशानुसार रविवार को रिक्त चल रहे कर्मचारी संघ जिला ईकाई के पद पर तीन जजों की समिति की निगरानी में चुनाव सम्पन्न हुआ।
तीन प्रत्याशियों संजीव त्रिवेदी, शेखर तिवारी, और अश्विनी राय ने नामांकन दाखिल किया था जिनमें से शेखर तिवारी ने अपना नाम वापस ले लिया था। चुनाव केवल दो ही दावेदार संजीव त्रिवेदी एवं अश्विनी राय के बीच हुआ। चुनाव सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और दोपहर के 1 बजे तक सकुशल सम्पन्न हो गया। शाम को 4:00 बजे चुनाव की मतगणना पूरी हो गई और इसमें अश्विनी राय विजय घोषित हुए कुल मत 238 पड़े जिसमें अश्विनी राय को 174 मतों से विजय घोषित कर दिया गया और संजय त्रिवेदी को 64 मत मिले इस दौरान अपर जिला जज प्रथम राम किशोर शुक्ला, मृदुल कुमार मिश्र (विशेष न्यायाधीश ई़. सी. एक्ट) व अपर जिला जज डी. के. शुक्ला अष्ठम ने जीते और हारे प्रत्याशियों को माल्यार्पण कर उन्हें आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button