Latestइलाहाबाद समाचारराष्ट्रीय

महाशक्ति अमेरिका भी महामारी कोविड-19 के वायरसों को रोक पाने में रहा नाकाम, सबसे ज्यादा मरीज

वाशिंगटन। अमेरिका में महामारी कोविड-19(COVID-19) के सबसे अधिक मरीज पाए जा रहे हैं, इनकी संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। अमेरिका में इतने अधिक मरीज पाए जाने पर अब कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका शीर्ष पर है, इसके बाद इटली और फिर चीन का नंबर आ रहा है।

चीन का तीसरे नंबर पर होना भी अपने आप में चौंकाने वाला है। चीन के दो प्रांतों से इस बीमारी की शुरूआत हुई उसके बाद भी वो तीसरे नंबर पर है जो किसी के गले नहीं उतर रहा है।

इस संक्रामक बीमारी के बारे में जब से दुनिया के देशों को पता चला है उसी के बाद से ये सवाल उठ रहा है कि चीन ने अपने यहां इस वायरस से बीमार और मरने वालों के आंकड़े छिपाए हैं। मगर सच्चाई अब तक सामने नहीं आ सकी है। 

अमेरिका में 1 लाख 4 हजार 837 संक्रमित 

फिलहाल अमेरिका में 1 लाख 4 हजार 837 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। अमेरिका में अब तक 2200 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इटली में 9,134 लोग संक्रमण का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते कई दिनों सें वहां हर रोज 500 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। अब दुनिया भर में कोविड-19 (COVID-19)से प्रभावित लोगों की संख्या अब 6 लाख को पार कर गई है। यदि पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक इससे 28 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। बीते दो दिनों से हर रोज दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button