Latestइलाहाबाद समाचारमेला समाचार

हरिद्वार से अकेले चप्पू की नाव से कलकत्ता तक की यात्रा प्रयाग में हुआ चंदन लहरी का अभिनंदन

प्रयागराज। आज शनिवार को प्रयागराज में गंगा विचार मंच काशी प्रांत ने अनामिका चौधरी सदस्य राज्य महिला आयोग के नेतृत्व में जल पुरूष चंदन लहरी को पुनः आगे की यात्रा के लिए बलुआ घाट बारादरी से विदा किया गया।

श्री चंदन लहरी 2 अक्टूबर से हरिद्वार से अकेले चप्पू की नाव से कलकत्ता तक की यात्रा करेंगे जिसमें वे जगह जगह रूक कर गंगा के जल के निर्मलीकरण, स्वच्छता, पर्यावरण प्रदूषण एवं जल संरक्षण के लिए जन जागरण करते है।

श्री लहरी लगभग 850 किमी की दूरी तय कर चुके है शेष 1675 किमी की दूरी तय करनी बाकी है। श्री चंदन जी को विदा करने से पूर्व गंगा विचार मंच काशी प्रांत की संयोजिका एवं सदस्य राज्य महिला आयोग अनामिका चौधरी ने उन्हें अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनका नागरिक अभिनंदन किया।

अभिनंदन करने वालों में प्रमुख रूप से 137 जीटीएफ के कमांडिग आफीसर कर्नल एस पी एस संधू,संतोष श्रीवास्तव सचिव जि,अ,नि, समिति, मेजर जोश, प्रांत सह संयोजक संतोष मिश्र व कैप्टन सुनील निषाद,जिला संयोजक संजय श्रीवास्तव, जिला संयोजक राकेश शर्मा, जिला संयोजक डॉ वेद आनंद निषाद, जिला संयोजिका राजलक्ष्मी तिवारी, सह संयोजक गण शरद श्रीवास्तव, संजय यादव, विनोद पांडेय, वंदना शर्मा,अभिषेक चौधरी,धमेँन्द्र निषाद एवं कुंवर जी तिवारी, सुधीर पांडेय, एस चौहान, मनीष पांडेय, प्रशांत पांडेय, आभा सिंह, बबलू जायसवाल, सुमित निषाद, शिवा जायसवाल, जुनियर जी, शुभम निषाद, नितिन गुप्ता, सजल अग्रवाल, पंकज मीडिया, सुशील निषाद आदि के साथ क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button