प्रदेश

ज्वाइनिंग के लिए धरने पर बैठे स्टाफ नर्स भर्ती के चयनित

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग और किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में स्टाफ नर्स भर्ती 2021 में चयनित अभ्यर्थियों ने ज्वाइनिंग की मांग को लेकर सोमवार को पत्थरगिरजा चौराहा स्थित धरनास्थल पर धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भर्ती के लिए तीन अक्तूबर 2021 को परीक्षा कराई गई थी। चार जनवरी को घोषित अंतिम परिणाम में 4743 पदों के सापेक्ष 3014 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। फरवरी में अभिलेखों का सत्यापन भी करा लिया गया। तमाम अभ्यर्थियों ने अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी। लेकिन आयोग ज्वाइनिंग नहीं करा रहा। इससे पहले ये अभ्यर्थी 15 जुलाई, 22 जून और 12 मई को भी आयोग के सामने प्रदर्शन कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button