प्रदेशलोकप्रिय

दर्दनाक सड़क हादसे में UP विधानसभा अध्यक्ष के गनर समेत 3 की मौत

उन्नावः यूपी के उन्नाव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल यहां बांगरमऊ कोतवाली इलाके में यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के गनर समेत 3 लोगों की हादसे में मौत हो गई। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के गनर समेत 5 लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए हरदोई जा रहे थे। इस दौरान बांगरमऊ इलाके के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 20 फिट गहरी खंती में पलट गई। इस घटना में गनर समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में मृतक गनर का भाई और उसका रिश्तेदार शामिल है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button