देश
गंगा में नहाने के दौरान डूबा किशोर
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नारायणी आश्रम के आगे गंगा में नहाने के दौरान मंगलवार को एक किशोर डूब गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने गोताखोर लगाए, लेकिन दोपहर तक उसका पता नहीं चला। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि सलोरी निवासी प्रमोद राय का 17 वर्षीय बेटा पीयूष राय अपने दोस्त के साथ घूमने आया था। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गंगा की लहरों में खो गया। उसकी तलाश में जल पुलिस और गोताखोर लगे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मचा रहा।



