देश

मजलिस ए चेहलुम आज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार के पूर्व मोअज़्ज़िन सफदर हुसैन की पत्नी स्व कनीज़ फात्मा “बहार” कीमजलिस ए चेहलुम आज दिनांक 28 जुलाई ब्रहस्पतिवार को मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार में बाद नमाज़ ए मग़राबैन समय साँय 7:15 बजे होगी।मजलिस का आग़ाज़ शहनशाह हुसैन सोनवी की सोज़ख्वानी से होगा।शायर अनवार अब्बास पेशख्वानी करेंगे।हुज्जतुल इसलाम वल मुस्लेमीन आली जनाब मौलाना सैय्यद रज़ी हैदर साहब क़िबला मजलिस मे क़ुरआन व हदीस की रौशनी मे फज़ाएल व मसायब बयान करेंगे अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया नौहा और मातम का नज़राना पेश करेगी।महिलाओं की मजलिस दिन मे दस बजे बख्शी बाज़ार हाता खुरशैद हुसैन मे आयोजित की गई है जिसे मोहतरमा सफीनतुज़ ज़हरा साहिबा खिताब करेंगी।उक्त सूचना अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के प्रवक्ता सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने दी।वही मरहुमा की मजलिस ए तरहीम मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार मे हुई जिसे मौलाना मोहम्मद अली गौहर साहब क़िबला ने खिताब किया।मजलिस से पहले रियाज़ मिर्ज़ा व शुजा मिर्ज़ा ने सोज़ व मर्सिया से मजलिस का आग़ाज़ किया।दरियाबाद की मातमी अन्जुमन हुसैनिया क़दीम ने नौहा और मातम का नज़राना पेश किया।

Related Articles

Back to top button